Home देश कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

134
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी. सुरजेवाला के मुताबिक उन्हें हल्का बुखार है. साथ ही उनमें कोरोना के कुछ और भी लक्षण दिख रहे हैं. सोनिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

कांग्रेस के कई और नेता भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. सुरजेवाला के मुताबिक ये वो नेता और कार्यकर्ता हैं जिनसे सोनिया गांधी ने पिछले दिनों मुलाकात की थी. बता दें कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल पहले से ही कोविड पॉजिटिव हैं. पिछले साल अप्रैल में राहुल गांधी को भी कोरोना हो गया था.

वर्चुअल पेशी की मांग!

बता दें कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को समन भेजा है. 8 जून को उन्हें ईडी के सामने पेश होना है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक सोनिया के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनके वकील वर्चुअल पेशी की मांग कर सकते हैं.