Home देश क्रूड ऑयल 120 डॉलर के पार, चेक करिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल...

क्रूड ऑयल 120 डॉलर के पार, चेक करिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

173
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आज सप्ताह के पहले दिन क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है. बढ़ते क्रूड की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है लेकिन आज कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है.

आज सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और मुंबई में 109.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में महंगे क्रूड और देश में हाई इंफ्लेशन की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार के सामने रेट घटाने या बढ़ाने को लेकर मुश्किल परिस्थिति है.

 

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

 

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.