Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री उइके को जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए किया...

राज्यपाल सुश्री उइके को जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

54
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री जगन्नाथ सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री पुरन्दर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री मिश्रा ने राज्यपाल सुश्री उइके को आगामी 01 जुलाई को आयोजित होने वाले जगन्नाथ रथयात्रा में छेरा-पहरा के प्रथम सेवक के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान श्री मिश्रा ने राज्यपाल सुश्री उइके को परंपरागत वस्त्र भेंट किया और भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद ‘मड़ा’ व ‘खाजा’ भी दिया।