Home छत्तीसगढ़ योगा डे कार्यक्रम पर्यटन स्थल सिरपुर में होगा

योगा डे कार्यक्रम पर्यटन स्थल सिरपुर में होगा

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 कल मंगलवार 21 जून को जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सिरपुर के सुरंग टीला में आयोजित होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को तय की गई जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने आमंत्रण पत्र से लेकर आयोजन स्थल और मानसून के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के योगाभ्यास की भी जानकारी ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया होंगे। बैठक में एडीएम डाॅ. नेहा कपूर, एसडीएम श्री भागवत जायसवाल सहित जिला शिक्षा अधिकारी, आयुर्वेद अधिकारी एवं स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।
योग प्राचीन भारतीय परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग हमारे दिमाग और आत्मा को शांत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अलावा हमारे शरीर के इम्यूनिटी प्रक्रिया को सबल प्रदान करता है। योग रोग के रोकथाम के लिए भी जाना जाता है। मालूम हो कि आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 पूरे विश्व में मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है।
बता दें कि अब तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम 2015 में सद्भाव और शांति के लिए योग, 2016 में युवाओं को कनेक्ट करेंगे, 2017 में स्वास्थ्य के लिए योग, 2018 में शांति के लिए योग थी। इसी प्रकार 2019 में पर्यावरण के लिए योग, 2020 में घर पर योग और परिवार के साथ योग और 2021 में योग फॉर वेलनेस थी। इस वर्ष 2022 की थीम मानवता के लिए योग है। जो दुनिया भर में एकता की भावना को बढ़ावा देगा।