Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ने किया सरना एथनिक...

जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ने किया सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां चारों ओर प्रकृति का मनोरम सौंदर्य देखने को मिलता है। प्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सतत कार्य किया जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने उक्त टेलीस्कोप को देशदेखा पर्यटन महिला स्व-सहायता समूह को प्रदान किया। साथ ही देशदेखा पर्यटन समिति को 10 कैम्पिंग टेंट व उपकरण भी प्रदान किया। पर्यटन स्थल देश देखा में कैम्पिंग की व्यवस्था हो जाने से पर्यटकों द्वारा वहां रात्रि विश्राम का आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष स्टार्टअप जशपुर ट्रिप्पी हिल्स एवं देशदेखा पर्यटन समिति के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। रिसोर्ट स्थल में जशपुर पर्यटन सर्किट प्रारम्भ किया गया। जिससे प्रत्येक पर्यटन स्थल की जानकारी मिलेगी।