Home छत्तीसगढ़ कृषि मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष मिले कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर...

कृषि मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष मिले कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से

80
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

कवर्धा कृषि उपज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर से सौजन्य भेंट की। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कृषि मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू और उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू ने राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय में उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री ओमकार साहु, श्री शुशील साहू, श्री मनोज अग्रवाल, श्री सुमित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।