Home छत्तीसगढ़ किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पटना पहुंचे। वे यहां दोपहर के खाने के लिए पटना के एक आदिवासी किसान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के घर पहुंचे। उनकी माताजी राधादेवी और परिवार के सदस्यों ने अक्षत तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी की। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से सरई पान के दोने और पत्तल में भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खाने में मुनगा भाजी, सरसों भाजी, लकड़ा की चटनी उड़द बड़ा, पुआ, इढ़र,चौसेला और पताल की चटनी परोसा। राधादेवी ने मुख्यमंत्री के आगमन की ख़ुशी को बयां करते हुए कहा कि ‘हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे‘। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों  से बातचीत कर उनका हाल जाना और सभी को उपहार भी भेंट किए।