Home छत्तीसगढ़ दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाने 9 से 27 जुलाई तक...

दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाने 9 से 27 जुलाई तक शिविर का आयोजन

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाने 9 जुलाई से 27 जुलाई 2022 तक सुबह 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 9 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 11 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 13 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गेंदाटोला में एवं 16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा में, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 18 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में, जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत 20 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरागढ़ में, जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत 23 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गण्डई में, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 25 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बागढ़ चौकी तथा जनपद पंचायत मोहला अंतर्गत 27 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहला में शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांजन जिनका दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, उनका मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) नहीं बना है या नवीनीकरण किए जाने के लिए दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण शिविर में किया जाएगा।