Home छत्तीसगढ़ सीएचसी सारंगढ़ में हुयी स्वास्थ्य विभाग की बैठक

सीएचसी सारंगढ़ में हुयी स्वास्थ्य विभाग की बैठक

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी की उपस्थिति में विकासखंड सारंगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के समस्त चिकित्सा अधिकारी, सेक्टरइंचार्ज, सुपरवाइजर की बैठक हुई। इस मौके जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आईडीएसपी नोडल अधिकारी द्वारा एवं जिला सलाहकार भी मौजूद रहे। जिसमें समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा किया गया। बैठक में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े की प्रगति, हेल्थ वेलनेस सेंटरों की कार्यो की प्रगति, गैर संचारी रोग संबंधी की उपलब्धि की समीक्षा एवं अन्य सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार निर्देश दिए गए। विकासखंड सारंगढ़ में बढ़ रहे उल्टी-दस्त के प्रकरणों के संबंध में इलाज संबंधी एवं प्रकरण को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर व डायरिया प्रभावित गांव बटाउपाली का भी निरीक्षण किया गया। जहां समस्त ग्रामवासियों को उल्टी-दस्त से बचने के उपाय, साफ-सफाई, पानी को उबाल कर व क्लोरिन डालकर पीने एवं अन्य आवश्यक सावधानियों के बारें में जानकारी देकर सुरक्षा के उपायों को अपनाने हेतु अपील किया गया। विभाग के कर्मचारियों को सतत् निगरानी रखते हुए घर-घर भ्रमणकर एवं कैंप लगाकर आवश्यक दवाईयों के वितरण एवं संधारण करने निर्देश दिये गये तथा नये प्रकरण प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करते हुए आवश्यकतानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाईयों का संधारण करने एवं सभी कर्मचारियों को सर्तक रहते हुए मरीजों का आवश्यकतानुसार उपचार करने संबंधी दिशा-निर्देश दिये गये।