Home छत्तीसगढ़ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 27 जुलाई को

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 27 जुलाई को

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

डेंगू बीमारी में रक्त की आवश्यकता अत्यधिक पड़ रही है। जिसे देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण से लोगों की जान बचाने हेतु आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने एवं अन्य को स्वैच्छि के रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है। इस 27 जुलाई सुबह 8 बजे से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल, जगदलपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बस्तर जिला के अध्यक्ष श्री चंदन कुमार ने इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। रक्तदान हेतु जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मोबाईल नम्बर-+91-7052481549, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव श्री अलेक्जेंडर एम. चेरियन के मोबाईल नम्बर +91-9406360016,, रेडक्रॉस के प्रभारी अधिकारी के मोबाईल नम्बर +91-9406480100/200, युवोदय प्रभारी श्री अजय देवांगन के मोबाईल नम्बर +91-9131315945, युवोदय कोऑर्डिनेटर श्री भोला बघेल, मोबाईल नम्बर +91-9340104461 में सम्पर्क किया जा सकता है।