Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चरचा कालरी क्षेत्र में आए भूकंप से...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चरचा कालरी क्षेत्र में आए भूकंप से घायल 2 कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिये निर्देश

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एसईसीएल के चरचा कालरी क्षेत्र में कल रात भूकंप की घटना में घायल दो कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
गौरतलब है कि गत रात्रि माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे दो कर्मचारी भूकम्प के कम्पन महसूस होने पर भागने के क्रम में घायल हो गए। जिनका उपचार बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल में कराया जा रहा है, अभी उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। भूकंप की तीव्रता 4.6 रिक्टर मापी गई हैं।