Home छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पारंपरिक जनजाति खेल प्रतियोगिता का किया गया...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पारंपरिक जनजाति खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों के लिए पारंपरिक जनजाति खेल प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने के निर्देश पर गत दिवस 30 जुलाई 2022 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह बलरामपुर में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह यथा पहाड़ी कोरवा, पण्डो बालक-बालिका उक्त पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिये।
खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका आयु 06 वर्ष से 10 वर्ष तक तीन टंगड़ी दौड़, सुई-धागा दौड़ एवं कबड्डी, जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका आयु 10 वर्ष से 14 वर्ष तक तीन टंगड़ी दौड़, बोरा दौड़ एवं कबड्डी, सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका आयु 14 वर्ष से 18 वर्ष तक तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, कबड्डी एवं बोरा दौड़ तथा वयस्क वर्ग बालक एवं बालिका 18 वर्ष एवं अधिक तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, कबड्डी, बोरा दौरा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 385 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं जनप्रतिनिधगण उपस्थित थे।