Home छत्तीसगढ़ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर झंडा अभियान में मनरेगा...

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर झंडा अभियान में मनरेगा मजदूर सहित आम नागरिक फहरा रहे

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आजादी की 150वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इसको मनाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मजदूरों के घरों के साथ ही मजदूर जहां पर कार्य कर रहे हैं वहां पर भी तिरंगा झंडा लहरा रहा है। इसके साथ ही आम नागरिक भी तिरंगा फहरा रहे है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में हर घर झंडा अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने बताया कि हर घर झंडा अभियान से महात्मा गांधी नरेगा के जॉब कार्डधारी परिवारों को भी जोड़कर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मनरेगा के कार्य स्थल के अलावा उनके घरों पर भी यह तिरंगे झंडे फहराए जा रहे हैं जिसमें सभी मनरेगा के जॉब कार्ड धारी परिवार अ आगे आकर सहभागिता निभा रहे हैं।
शुक्रवार को जनपद पंचायत बलौदा के चारपारा उद्यान में मनरेगा के मजदूरों ने कार्यक्रम अधिकारी श्री ह्रदय शंकर के नेतृत्व में तिरंगा झंडा फहराया। सभी ने इस दौरान देश की एकता, भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान किसनबाई, लक्ष्मीबाई, सावित्री, संतोषी, सहत्तरीन, सुमरित, कलस्वरी, सुनीता, तुलसी के अलावा पीओ ह्रदय शंकर श्री शिवसाहू आरएचईओ, उद्यान विकास अधिकारी श्री डीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
*पहली बार फहराया झंडा*
चारपारा ग्राम पंचायत के श्री राजकुमार और श्रीमती सहेतरीनबाई ने अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराया। उनका कहना था कि पहली बार अपने घर में आन बान और शान से फहराने का मौका मिला।
कलेक्ट्रेट में लगाया गया स्टॉल
जिला कलेक्टोरेट में आमजनता के लिए स्टाल लगाया गया है। जहाँ से आसानी से तिरंगा झंडा खरीदे जा सकते है।