Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्रमवीर सम्मान 2022-23 में शामिल होने के लिए...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्रमवीर सम्मान 2022-23 में शामिल होने के लिए न्यू सर्किट हाउस पहुंचे

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्रमवीर सम्मान 2022-23 में शामिल होने के लिए न्यू सर्किट हाउस पहुंचे ।
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद में राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रिकार्ड 109 घंटे जीवंत कव्हरेज करने वाले पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया है।
संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथि हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि संघर्ष के बहुत से साथी यहाँ उपस्थित हैं
एक दौर था जब टेबल न्यूज की चर्चा होती थी और ग्रामीण पत्रकारिता की बात होती थी
अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आ जाने पर घटना स्थल पर जाना होता है
पत्रकारों का जीवन कठिन है
एक जुनून होता है पत्रकारों में
उससे भी कठिन इसमें स्थापित होना
पत्रकारों में एक सम्भावना होती है कि फिर वो और कुछ नहीं कर सकता । जीवन भर कलम नहीं छोड़ता
पत्रकार नेता बन सकता है पर कोई नेता पत्रकार नहीं बन सकता
राहुल साहू की जो घटना घटी यहाँ सभी लोगों ने पत्रकार, व्यवसायी, समाजसेवी सभी ने सहायता की जिससे जो बन पड़ा
इतने लंबे समय 109 घण्टे तक जीवित रह पाना देश मे इकलौता ऐसा लम्बा रेस्क्यू था
पत्रकार साथियों के सम्मान का कार्यक्रम है आप लोगो के माध्यम से पल पल की खबर आम जनता तक पहुँची
पत्रकार साथियों के सम्मान का कार्यक्रम है आप लोगो के माध्यम से पल पल की खबर आम जनता तक पहुँची
आम लोगों की दुआएं राहुल तक पहुंची
लगातार पानी मे रहने के कारण राहुल के शरीर मे लगतार इंफेक्शन बढ़ रहा था
पर अपोलो के डॉक्टरों के प्रयासों से वह सुरक्षित रहा
राहुल दरअसल डर से वाकिफ ही नहीं था इसलिए जीवित रह पाया
बहुत सी घटनाएं डर के कारण घटित हो जाती हैं, मैने कोरोना संकट के समय कई लोगों से बात की और वे सकुशल आइसीयू से वापस आ गए.

कोरोना के कारण जो प्रथमिकताएँ थी उनके क्रम में परिवर्तन हुआ है पर पत्रकार सुरक्षा कानून हमारी प्राथमिकता में शामिल है और बहुत जल्द लागू करने के लिए प्रयासरत हैं
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा  के लिए पहल करेगी राज्य सरकार

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद में राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रिकार्ड 109 घंटे जीवंत कव्हरेज करने वाले 61 पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया.