Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री वामनराव लाखे की पुण्यतिथि 21 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से श्री लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।