Home छत्तीसगढ़ आरसेटी द्वारा पहली बार रेशम कोष उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई...

आरसेटी द्वारा पहली बार रेशम कोष उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रेशम विभाग के सहायक संचालक श्री श्याम कुमार तथा अग्रणी जिला प्रबंधक श्री विकास कुमार गुप्ता की अनुमति से सेन्ट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैकुण्ठपुर में पहली बार रेशम उद्योग बढ़ावा देने 01 सितम्बर से 10 सितम्बर 2022 तक दस दिवसीय रेशम कोष उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा किया गया।
अग्रणी जिला प्रबंधक तथा आरसेटी निदेशक श्री विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 34 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन  प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से सम्बंधित जानकारी तथा स्वरोजगार से स्वावलम्बी बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधन श्री रामेन्द्र गुर्जर, डीपीएम एफएम श्री आलोक कुमार एवं आरसेटी फैकल्टी श्रीमती रानी गुप्ता उपस्थित थे।