Home छत्तीसगढ़ आधार डेटा संकलन हेतु विशेष शिविर

आधार डेटा संकलन हेतु विशेष शिविर

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों में मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह कर, मतदाता सूची में जोड़ने और प्रमाणीकरण तथा एक से अधिक बार पंजीबद्ध व्यक्तियों के नाम की पहचान करना है।

इस कार्य हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा सितम्बर 2022 से प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को बूथ लेवल पर प्रत्येक मतदान केन्द्र भवन में आधार संकलन हेतु  विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आधार डेटा संकलन हेतु विशेष शिविर का आयोजन 6 सितंबर, 4 अक्टूबर, 1 नवंबर, 6 दिसंबर, 3 जनवरी, 7 फरवरी और 7 मार्च को किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्र में उपस्थित बी.एल.ओ. के माध्यम से आधार डेटा संकलन में सहयोग प्रदान करें।