Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा,समय सीमा के भीतर करें समस्त...

कलेक्टर ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा,समय सीमा के भीतर करें समस्त आवेदनों का निराकरण- कलेक्टर

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। इस दौरान उन्होनें राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, पंचायत विभाग के काम काज से नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही आने वाले समय में जिलें के बड़े गांवों एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों में स्थित गौठानों में राजस्व एवं अंतर विभागीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्त संबंध में नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता को बनाया गया है। बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चौपाल,कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। उन्होंने आज विशेषकर राजीव युवा मितान क्लब,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति,गौधन न्याय योजना, गौ मूत्र,वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय,चारागाह विकास,धान उठाव, जैव विविधता बोर्ड हेतु ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज की जाने वाली जानकारी सहित जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की।

प्रत्येक शुक्रवार को स्थानीय स्तर में एसडीएम करैंगे समीक्षा कलेक्टर ने काम मे धीमी प्रगति को देखकर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम- सीईओ को कड़ी फटकार लगाएं है। उन्हें प्रत्येक शुक्रवार को दोहपर 2 बजे सभी विभागों के विकासखंड के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए है। इसी तरह प्रत्येक बुधवार को सचिवों के साथ बैठक एवं प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर अधिकारियों मितानिनों के साथ बैठक में एसडीएम को अनिवार्य रूप से रहने के निर्देश दिए है। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, डीएफओ के आर बढ़ई,सहित सभी सँयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम सहित समस्त विभागों के जिला प्रमुख,सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ उपस्थित रहें।