Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने किया गौठान का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया गौठान का आकस्मिक निरीक्षण

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

कलेक्टर रजत बंसल ने गौठानों में संचालित हो रहें गतिविधियों का जायजा लेने जिलें के विभिन्न गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा के गौठान पहुँचकर व्यवस्थाओं सम्बंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान श्री बंसल ने उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी हासिल किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही समस्या के निराकरण करनें का आश्वासन सदस्यों को दिया। गौठान में गोबर खरीदी,वर्मी कंपोस्ट,टांका निर्माण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्य एवं बाड़ी का जायजा लिया।

गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने शेड की कमी होने के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी ने मुर्गी पालन की गतिविधियां प्रारंभ करनें इच्छा जतायी जिस पर कलेक्टर श्री बंसल ने जनपद पंचायत सीईओ को एक नये वर्किंग शेड स्वीकृत के साथ ही एक अलग से बड़ा मुर्गी शेड स्वीकृत करनें के निर्देश दिए है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,जनपद पंचायत सीईओ रोहित नायक सहित स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।