Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग के कर्मचारियां का किया स्थानांतरण

कलेक्टर ने राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग के कर्मचारियां का किया स्थानांतरण

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने स्थानांतरण निति के तहत प्रभारी मंत्री अनुमोदन उपरांत राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग अंतर्गत कर्मचारियों का जिले के अंतर्गत स्थानांतरित किया है। जारी आदेश के तहत राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग अंतर्गत तहसील कार्यालय पंडरिया में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री रोहित चंद्राकर को तहसील कार्यालय बोड़ला, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री गोवर्धन धुर्वे को कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम, कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती दिलेश्वरी राजपूत को तहसील कार्यालय पंडरिया, तहसील कार्यालय बोड़ला में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री शिवम मिश्रा को कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम और पटवारी हल्का नंबर 16, तहसील पंडरिया में पदस्थ श्री राजकुमार ठाकुर को तहसील सहसपुर लोहारा स्थानांतरित किया है।