Home छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लैटरल एंट्री में प्रवेश हेतु पंजीयन 23 सितम्बर...

डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लैटरल एंट्री में प्रवेश हेतु पंजीयन 23 सितम्बर तक

57
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

शासकीय पॉलीटेक्निक नाथियानवागांव कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लैटरल एंट्री में प्रवेश हेतु पंजीयन 20 से 23 सितम्बर तक कर सकते हैं। दो वर्षीय आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को कक्षा 12वीं में भौतिक, रसायन एवं गणित विषय के साथ उत्तीर्ण के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। ऑनलाईन कांउसलिंग प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए 20 से 23 सितम्बर तक अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा। सीटों का आबंटन 27 सितम्बर को किया जायेगा तथा आबंटित सीटां पर 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा।
वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में सीटों की संख्या क्रमषः 25, 11 और 33 है। इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठयक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियों में कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट  www.cgdteraipur.cgstate.gov.in    का अवलोकन किया जा सकता है।