Home छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आदिम जाति तथा अनूसूचित जाति विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 500 अभ्यर्थी (अनुसूचित जनजाति-150, अनुसूचित जाति-100, अन्य पिछड़ा वर्ग-200 तथा ईडब्ल्यूएस-50) जो ड्राप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.gov.in पर 12 अटूबर 2022 सायं 5ः00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।