Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को होगा एक...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को होगा एक दिवसीय कार्यक्रम

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक नवंबर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय विभागों में एक नवंबर को रात्रि को रोशनी की जाए। शासन के कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों कोे कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाए।