Home छत्तीसगढ़ राज्योत्सव हर्षोल्लास से मानने की तैयारियां शुरू

राज्योत्सव हर्षोल्लास से मानने की तैयारियां शुरू

69
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आगामी एक नवंबर को ज़िले में भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने ज़िले में राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया को नोडल अधिकारी बनाया है। आज दोपहर सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती महोबिया ने सभी ज़िला स्तरीय अधिकारियों के साथ स्थल मुआयना कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मुख्य गेट, अन्य द्वार, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, मंच, माइक, साज- सज्जा, साफ-सफाई, विभागीय स्टॉल, अन्य व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।