Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के कुटुमसर गुफा में अंधी मछलियों का रहस्य

छत्तीसगढ़ के कुटुमसर गुफा में अंधी मछलियों का रहस्य

37994
685
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
रायपुर .छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में विश्वप्रसिद्ध कुटुमसर गुफाएं स्थित हैं। जमीन की सतह से 55 फीट नीचे 330 मीटर तक की लंबाई तक फैली गुफाओं में हजारों साल पहले आदिमानव रहा करते थे। अंदर कई हिस्सों में पानी है, जिसमें रहस्यमयी अंधी मछलियां पाई जाती हैं। रहस्यमयी गुफा और मछलियों को देखने यहां दुनिया भर से टूरिस्ट्स और रिसर्चर्स आते हैं। इन रहस्यमयी गुफाओं पर भूगर्भशास्त्री लगातार स्टडी कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुटुमसर गुफाओं में सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती जिसके कारण यहां आने वाला व्यक्ति पूरी तरह अंधा महसूस करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसमें लाखों सालों तक रहते हुए मछलियों की आंखों का इस्तेमाल खत्म हो गया है, उनकी आंखों पर एक पतली सी झिल्ली चढ़ चुकी है, जिससे वे पूरी तरह अंधी हो गई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here