Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री उइके ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर के निधन पर...

राज्यपाल सुश्री उइके ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। श्री रमेश नैयर 83 वर्ष के थे।
राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री रमेश नैयर का निधन छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री रमेश नैयर ने हिंदी और अंग्रेजी के कई राष्ट्रीय और प्रादेशिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री रमेश नैयर का योगदान अतुलनीय है।