Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने खरीदी कर समूह की महिलाओं का बढ़ाया हौसला

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने खरीदी कर समूह की महिलाओं का बढ़ाया हौसला

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के दौरान आयोजित विकास प्रदर्शनी में विभागीय स्टॉलों को देखने पहुंची। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल से खरीदी कर स्वसहायता समूहों की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने रौशनी दिव्यांग स्व-सहायता समूह रायपुर की सदस्यों ने उत्साहित होकर बताया कि मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने उनके स्टॉल से 200 रूपए का की-होल्डर खरीदा।

श्रीमती भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया और वहां नशामुक्ति का संदेश दे रहे विभागीय कलाकारों की सराहना की। श्रीमती भेंड़िया ने        अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए जारी हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989  को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें।