Home छत्तीसगढ़ जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में  01 माह पूर्व ही कृषकों से धान खरीदी प्रारंभ कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दे रहे है।  01 नवम्बर से जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में तौल बाट की पूजा अर्चना के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रांरभ कर दिया गया है। धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका तत्परता के साथ ही क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है।
जिले के कृषक प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए गए व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे है। किसानों का कहना है कि उन्हें धान विक्रय में हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम किया गया है। जिसका वे भरपुर लाभ उठाते हुए आसानी के साथ उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय कर पा रहे है।

इसी तारतम्य में जिले के विकासखंड पत्थलगांव के धान उर्पाजन केन्द्र कोतबा में किसान श्री चित्रसेन चौधरी धान विक्रय के लिए पहुंचे। जहां किसान चित्रसेन बड़ी सहजता से अपना धान विक्रय कर सके। कृषक ने बताया कि उनके द्वारा कुल 2.1450 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती की थी और वे आज 78 क्विन्टल धान विक्रय करने के लिए केन्द्र में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि केन्द्र में उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। विभागीय अधिकारियों के द्वारा उन्हें टोकन प्रदान करने से लेकर संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही तत्काल धान की खरीदी की गई। चित्रसेन ने बताया कि समिति के माध्यम से उन्हें बारदाना भी आसानी से प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि समिति में ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होने से किसानों को बारदाने के लिए भी अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
कृषक चित्रसेन ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधा की सराहना करते हुए किसानों के लिए एक माह पूर्व ही समर्थन मूल्य में धान खरीदी  कर उनकी मेहनत का वाजिब लाभ दिलाने हेतु प्रदेश सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद  ज्ञापित किया।