Home छत्तीसगढ़ मोबाइल जन सेवा वाहन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मोबाइल जन सेवा वाहन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

69
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम अर्जुनी के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से जनसेवा की दिशा में एक और सुनहरी पहल की है। ग्रामीणजनों और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए मोबाइल जन सेवा वाहन चलाया जायेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इस मोबाइल यूनिट में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा गांव और अन्य स्थानों में शिविर लगाकर नेत्र जांच एवं रक्तदान जैसी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब को मोबाइल जन सेवा वाहन शासन द्वारा प्रदान किया गया है। जिसमें नेत्र क्लीनिक और ब्लड बैंक के लिए रक्तदान के माध्यम से ब्लड इकट्ठा करने का कार्य किया जाएगा। आंखों के जांच के लिए इसमें मैनुअल लेंस चेकिंग के साथ-साथ ऑटोरेफ और स्लाईट लैम्प जैसी अत्याधुनिक मशीन भी उपलब्ध है, जिससे आंखों की कंप्यूटराइज्ड आई चेकअप और आंखों के अंदरूनी हिस्सों की जांच भी की जाएगी। इसके साथ साथ रेमी कंपनी की ब्लड स्टोरेज भी उपलब्ध है जिसमें ब्लड डोनर के स्क्रीनिंग के पश्चात ब्लड कलेक्ट कर इस स्टोरेज में इसका संग्रहण कर इसे ब्लड बैंक में भेज दिया जाएगा।