Home छत्तीसगढ़ कमिश्नर डॉ अलंग 14 व 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के भ्रमण...

कमिश्नर डॉ अलंग 14 व 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे

187
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग आगामी 14 एवं 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यालयों व विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही जिले के राजस्व अधिकारियो की बैठक लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागायुक्त डॉ अलंग 14 दिसम्बर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सूरजपुर व तहसील कार्यालय सूरजपुर का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण उपरांत जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यो की समीक्षा करेंगे। डॉ अलंग 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने बैठक व विकास कार्यों के निरीक्षण हेतु आवश्यक जानकारी एवं रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।