Home छत्तीसगढ़ भेंट-मुलाकात: आपने अपना वायदा निभाया, हमको हैलीकाप्टर में घुमाया

भेंट-मुलाकात: आपने अपना वायदा निभाया, हमको हैलीकाप्टर में घुमाया

96
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं परीक्षा के टापर्स को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हैलीकाप्टर में सैर कराने का वायदा किया था और इस वायदे को पूरा भी किया. दसवीं बोर्ड परीक्षा के टाप 10 में सरायपाली ब्लाक की ही 6 छात्राएं शामिल थीं.
टापर छात्राएं मीनाक्षी पटेल, नैंसी पटेल , भवानी पटेल, महक अग्रवाल, प्राची भोई और ममता नर्मदा ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और हैलीकाप्टर राइड के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने बच्चों को आटोग्राफ दिया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.