Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन किया

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।