Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल से केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री बघेल से केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने की सौजन्य मुलाकात

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) रायगढ़ के फैकल्टी मेंबर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल भी मौजूद थे। केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई दी और ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर केआईटी के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पटेल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एन. के. चंदन, एचओडी मैकेनिकल श्री प्रकाश कुमार सेन, सुश्री उत्तमा सूर्यवंशी सहित कॉलेज के अन्य फैकल्टी मेंबर उपस्थित थे।