Home छत्तीसगढ़ त्रि-स्तरीय पंचायत और नगर-पलिकाओं के लिए उपनिर्वाचन का कार्य संपन्न

त्रि-स्तरीय पंचायत और नगर-पलिकाओं के लिए उपनिर्वाचन का कार्य संपन्न

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरपालिकाओं में रिक्त रह गये पदों हेतु उप निर्वाचन का कार्य संपन्न हो गया है। उल्लेखनीय है कि उपनिर्वाचप के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया था, जिसके अनुसार 9 जनवरी को मतदान तथा 12 जनवरी को पंचायतों के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा तथा नगरपालिकाओं के लिए मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा का कार्य संपन्न हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों मंे प्रदेश के 31 जिलों में स्थित कुल 500 पदों (जिला पचंायत सदस्य के 01 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 09, सरपंच के 83 तथा पंच के 407 पद) हेतु सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की गई। इसी प्रकार राज्य के 12 जिलों में स्थित 14 नगरपालिकाओं (03 नगर पालिक निगम, 04 नगर पालिका परिषद तथा 07 नगर पंचायत) के 15 वार्डों में मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा का कार्य संपन्न हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के उप निर्वाचन 2022-23 हेतु जारी समय अनुसूची (कार्यक्रम) के अनुसार आज पचंायतों तथा नगरपालिकाओं निर्वाचन परिणामों की घोषणा का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न होने के फलस्वरूप आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य (जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत पेण्ड्री (नवा), केसला तथा चेउडीह को छोड़कर) घोषित की जाती है।