Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने किसान श्री श्यामसुन्दर निषाद के घर भोजन किया

मुख्यमंत्री ने किसान श्री श्यामसुन्दर निषाद के घर भोजन किया

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम चरोदा में किसान श्यामसुंदर निषाद के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद लिया। निषाद परिवार ने मुख्यमंत्री के उनके घर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को निषाद परिवार द्वारा बोहार भाजी, चिरपोटी टमाटर की चटनी, बथुआ भाजी, बैगन और बटकर की सब्जी, सेमी की सब्जी, इडहर, दाल, चावल, रोटी, मुर्कू, बिजोरी, बड़ा, ठेठरी, खुरमी, अईरशा और पपची जैसे स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए। विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट भोजन के लिए निषाद परिवार को धन्यवाद दिया और परिवार के सदस्यों को उपहार भेंट किए।