Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने पाटन में राजीव सरोवर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पाटन में राजीव सरोवर का किया लोकार्पण

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पाटन शहर में तेजी से नागरिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सरोवरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है और उन्हें मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख तालाब नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। राजीव सरोवर उद्यान के नाम से जाने जाने वाले इस उद्यान की लागत 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत सुंदर उद्यान बन गया है। लोगों के सुबह शाम घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हो गई है। पहले भी यह तालाब बहुत ही सुंदर था और अब सौंदर्यीकरण के बाद इसकी सुंदरता को चार चांद लग गए हैं।

इस मौके पर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।