Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के इस रेलगाड़ी की अनोखी है प्रथा, चुनावी मौसम में ही...

छत्तीसगढ़ के इस रेलगाड़ी की अनोखी है प्रथा, चुनावी मौसम में ही चलती है ….

1280
52
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर .ये चुनावी ट्रेन है जो समय -समय पर चलाई और बंद कर दी जाती है। खबर है कि पिछले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले, 2014 में रायपुर से कोरबा के बीच शुरू की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस जो महज तीन महीने चलाकर बंद कर दी गई थी वह चुनावी मौसम आते ही फिर शुरू हो गई है ।पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई यह ट्रेन सिर्फ तीन महीने चलकर बंद कर दी गई थी। ट्रेन के बंद किए जाने के बाद से ही इसके शुरू किए जाने की मांग उठाई जाती रही थी लेकिन इसे शुरू नहीं की गई। लेकिन पिछले दिनों अचानक ही रेलमंत्री ने इस ट्रेन को शुरू करने का ऐलान कर दिया .उन्होंने यह ऐलान कोरबा में हुई एक जनसभा में किया। इस घोषणा के बाद  रेलवे ने ट्रेन दोबारा चालू करने के लिए किसी तरह से अलग-अलग डिब्बों का इंतजाम कर लिया  और इसे फिर चलाये जाने का फैसला लिया। कोरबा जिले के लिए 6 अक्टूबर का दिन खास रहा। कोरबा से रायपुर के लिए सीधे सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा का शुभारंभ किया गया। हसदेव एक्सप्रेस के नाम से शनिवार दोपहर ठीक 12.40 बजे ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई। इसे रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ग्रीन सिग्नल देकर रवाना किया।जुगाड़ की बोगियों के साथ चलाई जा रही इस ट्रेन को इस बार फिर से तीन-चार महीने में बंद न कर दिया जाए इस आशंका से प्रदेशवासी डरे हुए हैं। क्योंकि रेलवे के टाइम-टेबल में अभी यह इसे नियमित के बजाय विशेष ट्रेन के रूप में दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here