Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले के कोरर के पास सड़क दुर्घटना में पांच...

मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले के कोरर के पास सड़क दुर्घटना में पांच स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।