Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशाुनसार विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर छूटे...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशाुनसार विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर छूटे हुए पात्र सभी छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में पंजीयन की कार्यवाही परीक्षा फॉर्म भरने के साथ ही की जाएगी।

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वोट के महत्व पर जोर देने के लिए 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय जागरूकता प्रतियोगिता ’’मेरा मेटर भविष्य’’ विषय पर ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी से 15 मार्च 2022 तक किया गया था।
पांच विधाओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में गीत, वीडियो पोस्टर, स्लोगन और क्वीज शामिल थे। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। जिसमें बस्तर जिले से अभय एम सेमदेकर और आशीष सामंत को स्लोगन प्रतियोगिता में विशेष उल्लेख के रूप में पुरूस्कृत किया गया। जिन्हें बुधवार 15 फरवरी को कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा प्रमाण पत्र एवं 02 हजार रूपए से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हितेश बघेल सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।