Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शासकीय नगार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के ‘हीरक...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शासकीय नगार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के ‘हीरक जयंती समारोह 2023’ में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम पहुंचे

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुख्यमंत्री ने हीरक जयंती समारोह में अपने कॉलेज के जमाने के सहपाठियों को याद करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित साथियों के नाम पुकारे और उनसे जुड़े रोचक संस्मरण सुनाए

उन्होंने महाविद्यालय के वर्तमान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को आप से बड़ी उम्मीदें हैं, आप हमसे भी ज्यादा ऊंचाइयां छुएं,  इस महाविद्यालय के छात्रों ने  हर क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया है, कॉलेज में बिताया समय जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसी दौरान हम अपने अपने सपनों को बुनते हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कॉलेज के भूतपूर्व और वर्तमान छात्रों को महाविद्यालय की हीरक जयंती की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज जिस ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित हो रहा है, वह पंडित दीनदयाल जी के नाम पर है क्योंकि इसके लिए जमीन साइंस कालेज से दी गई थी, इसलिए ऑडिटोरियम के नाम में शासकीय नागार्जुन स्नात्तकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का नाम भी जोड़ा जाएगा