Home छत्तीसगढ़ राशनकार्डों में आधार सीडिंग की कार्यवाही 30 जून तक पूर्ण करने के...

राशनकार्डों में आधार सीडिंग की कार्यवाही 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश

119
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्र्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सभी सदस्यों का आधार नंबर प्राप्त कर सीडिंग की कार्यवाही 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है कि आधार सीडिंग के लिए पूर्व निर्धारित समय-सीमा बढ़ाते हुए अब इसे 30 जून 2023 कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि राशनकार्डों में आधार सीडिंग की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण की जाए तथा इसकी जानकारी खाद्य संचालनालय को दी जाए।