Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 जून को ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ के समापन...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 जून को ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ के समापन और ‘केलो महाआरती‘ में होंगे शामिल

62
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 जून को रायगढ़ में आयोजित ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023‘ के समापन समारोह और ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शाम 4 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 4.30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रायगढ़ के सर्किट हाऊस में शाम 5.45 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे रायगढ़ में ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे। श्री बघेल इस कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान में ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023‘ के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।