Home व्यापार बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

120
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि छंटनी के शिकार कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग दो प्रतिशत है। कंपनी में छंटनी का नया दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है।

बायजू ने पहले कहा था कि वह अक्तूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।इसी साल फरवरी में बायजू ने करीब 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसमें मुख्य रूप से डिजाइन, इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन कार्यक्षेत्र के कर्मचारी शामिल थे। जबकि पिछले साल अक्तूबर में बायजू ने करीब 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जो कंपनी के कार्यबल का पांच फीसदी था।