Home अन्य नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

148
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर :  नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज महासमुंद ज़िले के बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद सहित बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने ज़िले के सभी ब्लॉक के सतनामी समाज के चयनित अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों की मांगों पर बाग़बाहरा सांस्कृतिक भवन आहता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सतनाम पंथ के लोग अपनी आत्मनिर्भरता, कर्मठता, साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते रहे है। उन्होंने कहा की हम सभी परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायी हैं। इसलिए उन्होंने जो आदर्श हमारे समाज के लिए स्थापित किये हैं, उनका अनुसरण एवं प्रचार-प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी समाज की सुदृढ़ता, उस समाज की एकता पर निर्भर करती है। हम सभी को अपने सतनामी समाज की एकता को बनाए रखना है।
मंत्री डॉ. डहरिया ने समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि निष्पक्ष भाव से समाज के समग्र विकास में योगदान-सुनिश्चित करें। किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास का पैमाना शैक्षणिक स्तर होता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अनिवार्य करें। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी सरकार पूरी संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है।
सामाजिक सुदृढ़ता और संगठन के उत्कृष्ट योगदान की वजह से सतनामी समाज समग्र क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा है। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और राजनीति सहित विविध क्षेत्रों में सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व को हम सभी ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से समाज सहित हर वर्ग के लोगों के लिए भलाई के काम करने की आशा व्यक्त की।