Home अन्य उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किया योगाभ्यास

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किया योगाभ्यास

164
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर :  उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री श्री लखमा ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री श्री लखमा ने प्राणायाम के साथ योग से जुड़े अन्य आसन का भी अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही ऊर्जावान बना रहता है। आज की भागदौड़भरी जीवनशैली में योग हमें आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।