Home देश दो अलग-अलग मामलों में दो ट्रांसजेंडर सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

दो अलग-अलग मामलों में दो ट्रांसजेंडर सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

138
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हैदराबाद । हैदराबाद में दोहरे हत्याकांड के दो मामलों में दो ट्रांसजेंडर सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलों में हमलावरों ने पीड़ितों को मारने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया। तप्पाचबूतरा पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे 25 से 30 साल के बीच की उम्र के दो ट्रांसजेंडरों की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पीड़ितों को पत्थरों से मारा। पुलिस को चाकू के घाव भी मिले हैं।
मृतकों की पहचान यूसुफ उर्फ डॉली और रियाज उर्फ सोफिया के रूप में हुई है। प्रथम साक्ष्य से पता चलता है कि इसका कारण अवैध संबंध था। उन्होंने कहा, हम संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ कर रहे हैं। एक अन्य घटना में, मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के कट्टेदान इलाके में अज्ञात लोगों ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।