Home व्यापार Tata Group बना नौकरी के लिए सबसे पसंदीदा संस्थान

Tata Group बना नौकरी के लिए सबसे पसंदीदा संस्थान

151
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर लिमिटेड देश का सबसे आकर्षक एम्प्लॉयर ब्रांड बन गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और टाटा स्टील का नाम है। बुधवार को जारी हुई एक रिसर्च रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।

एचआर सर्विस प्रोवाइडर रैंडस्टैड इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2023 की रिपोर्ट में बताया गया कि टाटा पावर ने अच्छी वित्तीय सेहत, साख और करियर में आगे बढ़ने के अवसरों के चलते ये मुकाम हासिल किया है। 2022 में कंपनी नौवें स्थान पर थी। पहली बार टॉप 3 में अमेजन का नाम आया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि वर्क लाइफ बैलेंस, अच्छी साख, आकर्षक सैलरी पैकेज और कई तरह के अलग-अलग बेनिफिट देने वाली कंपनियां कर्मचारियों को पसंद आती हैं। महिलाएं वर्क लाइफ बैलेंस वाली कंपनियों को चुनना पसंद करती हैं। 91 प्रतिशत कर्मचारी ने इंटरव्यू के दौरान सहमति जताई है कि अगर कंपनियां अतिरिक्त आय के जॉब के अलावा पार्ट टाइम के लिए अनुमति देती है, तो ये नौकरी को आकर्षक बना देता है।