Home मनोरंजन महेश भट्ट ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, आलिया भट्ट की करी...

महेश भट्ट ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, आलिया भट्ट की करी तारीफ….

154
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अब उनके पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी खुशी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आलिया की तारीफ भी की है।

महेश भट्ट

हाल ही में दिए साक्षात्कार में महेश भट्ट ने आलिया के हॉलीवुड डेब्यू पर खुलकर बात की और कहा, “जब मैं आलिया को गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं के साथ खड़ा देखता हूं तो मेरा दिल गर्व महसूस करता है। इस विचार से विचलित हुए बिना कि यह हॉलीवुड है, वहां खड़े रहना अच्छा है। वहीं, जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा की बात आती है तो आज के युवा खुद को किसी भी तरह से तुच्छ या कमतर महसूस नहीं करते हैं।”

आलिया भट्ट

उन्होंने आलिया भट्ट के साथ हुई बातचीत को भी याद किया, जहां उन्होंने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में क्या कमी है। महेश ने कहा, “मुझे याद है कि एक बार मैंने आलिया से पूछा था कि ऐसा क्या है, जो हॉलीवुड में है और बॉलीवुड में नहीं है? और आलिया का सीधा जवाब था ‘पैसा’। आलिया ने बड़ी विनम्रता से यह कहा था। आलिया ने यह भी कहा कि उनके पास काम करने का एक तरीका है और वे बहुत पेशेवर हैं, लेकिन उनके पास पैसा है, वरना हमारे पास सब कुछ है। मुझे लगता है कि आत्मविश्वास देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

आलिया भट्ट फिल्म ‘हॉट ऑफ स्टोन’ में

टॉम हार्पर के जरिए निर्देशित फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट, जेमी डोर्नन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण स्काईडांस के डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग और डॉन ग्रेंजर के साथ-साथ मॉकिंगबर्ड के बोनी कर्टिस और जूली लिन और गैल और जारोन वर्सानो के पायलट वेव बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 11 अगस्त को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अब उनके पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी खुशी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आलिया की तारीफ भी की है।