Home छत्तीसगढ़ विकास की धारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में प्रवाहित हो रही है :...

विकास की धारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में प्रवाहित हो रही है : छन्नी साहू

197
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विकास की मंशा को लेकर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण का क्रम जारी है। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू क्षेत्र के हर छोर तक स्वयं पहुंचकर इन निर्माणों का निरीक्षण भी कर रहीं हैं और संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित भी कर रही हैं। गुरुवार को विधायक श्रीमती साहू ग्राम आतरगांव पहुंची। यहां उन्होंने 4 भवनों का लोकार्पण किया तो वहीं कंवर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया।
जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र के ग्राम आतरगांव में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। वे यहां ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने यहां हाई स्कूल में 5 लाख की लागत से अतिरिक्त कमरा निर्माण, 5 लाख की लागत से सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण, 3 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय निर्माण व 6 लाख की लागत से निषाद समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त कंवर समाज की मौजूदगी में उन्होंने स्वीकृति सामाजिक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया।
इस दौरान विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि-सतत विकास की धारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में प्रवाहित हो रही है। हमारी मंशा है किए प्रत्येक ग्राम में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक मांगों की घोषणा के अतिरिक्त स्वीकृति के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं और किए जा रहे हैं। गांव में आज हायर सेकेंडरी में सुगम शिक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण पूरा हो गया है। मंगल भवन व निषाद समाज के भवन का निर्माण पूरा हो जाने से भी ग्रामीणों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। यहां ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए उन्हें विकास कार्यों की सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा अध्यक्ष अब्दुल खान, किसान ब्लाक कांग्रेस छुरिया अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, सुरेश कुमार साहू, ग्राम पटेल आतरगांव भालचंद साहू, सरपंच श्रीमती सुनीता बखरे, पूर्व सरपंच नरसिंग कोल्हे, पुरषोत्तम लाउत्रे, रैनसिंग बखरे, श्रीमती रजवन्तीन बाई, उप सरपंच रामाधार निषाद, लोकेश्वरी साहू, डाकेश्वर साहू, सुदर्शन यादव, द्वारका प्रसाद, संजय पुजेरी, डुमेश्वरी निषाद, जानकी चौरे, रोहणी साहू, शालिनी कंवर, कुलेश्वरी निषाद, सचिव श्रीमति सिद्वि पडोटी, रोजगार सहायक कृपाराम साहू, डुमेश्वर साहू, कामता प्रसाद साहू, विजय बघेल, केशव चंद्रवंशी, डकेश साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।