Home व्यापार तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

152
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत की सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में भी दाम जैसे के तैसे बने हुए हैं। पिछले करीब एक साल से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रूड ऑयल 76 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है।

मैसेज से चेक करें दाम
अगर आप भी रोज पेट्रोल – डीजल के दाम चेक करना चाहते हैं तो आप मैसेज के जरिये नए रेट्स चेक कर सकते हैं। तेल के दाम में ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। आपको अपने फोन से 92249 92249 पर RSP और डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। इस तरह आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम का पता कर सकते हैं।